संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

सिंगरौली। सोमवार से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई सिंगरौली के समस्त संविदा कर्मचारी अनिष्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं जिससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के कारण संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, दवा वितरण, अनमोल एन्ट्री सहित समस्त कार्यालयीन कार्य, रिपोर्टिंग आदि प्रभावित है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में मीजस-रूबेला निर्मूलन किया जाना है जिस हेतु जिले के विभिन्न ग्रामों में 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त छूटे हुए बच्चों को एम0आर0 1 एवं एम0आर0-2 के बच्चों का टीकाकरण करने हेतु 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक विषेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।
वहीं दिनांक 19.12.2022 को प्रात: चितरंगी विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र करौंदिया में संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के कारण एक महिला का प्रसव संस्था के दरवाजे पर ही हो गया जिसे देखने वाले कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिले।
जिला इकाई सिंगरौली के जिलाध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि 2018 में संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों के समान पद एवं समान वेतन हेतु नीति बनायी गई थी जो कि आज तक लागू नहीं हुई, अत: अब इस बार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जब तक मांगे पूरी नहीं होती अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन मध्यप्रदेष के अंतर्गत लगभग 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत हैं जो यह हड़ताल प्रदेष स्तरीय है और तब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिष्चित कालीन हड़ताल में डटे रहेंगे।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की जो दो प्रमुख मांग हैं उसमें लोक स्वास्थ्य परिवार कल्या्ण विभाग के अंतर्गत राष्ट्री य स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश में लगभग 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत है जो की विगत 1 से 20 वर्षो से लगातार कार्यरत है जिन्होने कोरोना काल के दौरान भी अपनी जान हथेली पर रखकर लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दी है जिसमें अपने कई साथियों को भी खोया है। मध्यप्रदेश शासन काल द्वारा संविदा कर्मचारियों के लिए केबिनेट में 5 जून 2018 की नीति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई थी जिसके अनुसार खेल युवा कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, स्थालनीय निधि संपरीक्षा म.प्र. प्रकोष्ठर भोपाल आदि में लागू की जा चुकी है परन्तु एन.एच.एम. के संविदा कर्मचारियों पर आज दिनांक तक लागू नहीं की गई। विगत वर्ष 2021 में आंदोलन के दौरान एन.एच.एम द्वारा जारी पत्र क्र. एनएचएम/एचआर/2021/8753 दिया गया था जिसमें कहा गया था कि जून के द्वितीय सप्तााह 2021 तक वित्त. विभाग से अन्तिम निर्णय लेकर 5 जून 2018 की नीति लागू कराई जावेगी जो कि आज दिनांक तक लंबित है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई सिंगरौली में कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से सुधांषु मिश्र-संयोजक, मृगेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष, श्रीमती किरण विजय सिंह-कार्यकारी अध्यक्ष, आषीष कुमार पाण्डेय-उपाध्यक्ष,छत्रपति सिंह -उपाध्यक्ष,सुनील कुमार शाह-सचिव, राजेष कुमार शाह -सचिव, रमाकांत द्विवेदी -कोषाध्यक्ष, राज कुमार पाण्डेय- कोषाध्यक्ष, राजीव सिंह- कोषाध्यक्ष,ललित कुमार सेन-कोषाध्यक्ष,वीरेन्द्र पाण्डेय-मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार गुप्ता- मीडिया प्रभारी, विपिन द्विवेदी -मीडिया प्रभारी, शिवानंद पनिका-मीडिया प्रभारी, डॉ0 विजय गुप्ता-मीडिया प्रभारी बनाये गये है साथ ही आठ कार्यकारी सदस्य बनाये गये हैं।
संविदा संयुक्त मोर्चा जिला इकाई सिंगरौली द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा
सोमवार दोपहर 3:30 बजे संविदा संयुक्त मोर्चा जिला इकाई सिंगरौली द्वारा माननीय षिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कलेक्ट्रेट सिंगरौली, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित समस्त विभागों के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन श्री डी0पी0 वर्मन ए0डी0एम0 को सौंपा गया। उक्त अवसर पर श्री रमेश पटेल, श्री पुष्पराज सिंह, श्री विवेक मिश्रा, श्री विनोद शाह, श्री सुधांषु मिश्रा, श्री सियाराम भारती, श्री अभय सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह, मृगेन्द्र सिंह, श्री रमाकांत द्विवेदी, श्री राजकुमार पाण्डेय, श्री संतोष कुमार गुप्ता, श्री छत्रपति सिंह, श्री राजेष शाह, श्री राजेष विष्वकर्मा, श्रीमती वर्षा शुक्ला, श्री सुरेष चतुर्वेदी, श्रीमती किरण विजय सिंह, श्री सुनील कुमार शाह, श्रीमती साधना सिंह, श्री ललित कुमार सेन, श्री बनवारी लाल सेन, श्रीमती लक्ष्मी सिंह सहित समस्त विभागों के सैकड़ों अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।