मध्य प्रदेश

महिला कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सम्पन्न हुई तैयारी बैठक

26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा ध्वज लहराने के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की होगी शुरुआत

वैढ़न,संगरौली। सिंगरौली महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए श्री मती कृष्णा सिंह परिहार ने कहा की राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे देश के हर वर्ग के ऐतिहासिक समर्थन से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीव हिल चुकी है। 26 जनवरी को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ जैसे ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी वह भाजपा सरकार के लिए अंतिम कील साबित होगी। यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को एआईसीसी के सहमति से नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान तीन स्तरों पर आयोजित किया जाएगा गांव और ब्लॉक, जिला स्तर एवं राज्य स्तर जिसमें सभी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए गांव-गांव घर-घर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होकर लोगों के परेशानियों को सुनकर उनके लिए संघर्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार की नींद हराम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री मती कृष्णा सिंह परिहार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का कार्यक्रम सभी कांग्रेस जन मिलकर पूर्ण रूप से सफल बनाएंगे 2023 में मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस के सुशासन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान पूर्व महापौर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती रेनू शाह, प्रदेश सचिव श्रीमती शशिकला पांडे ,पूर्व पार्षद श्रीमती सावित्री सिंह, बैढन ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा वर्मा श्याम कली रावत श्रुति सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV