मध्य प्रदेश

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

सिंगरौली। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय में गैस फैक्ट्री रोड पर अल्पसख्ंयक मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा भारत के लिए श्री वाजपेयी जी का योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। एक कवि पिता के घर जन्मे वाजपेयी बाद में खुद एक कवि बन गए। उन्होंने कानपुर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया। वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। हालांकि उनका व्यक्तित्व कविता और राजनीति सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी बल्कि दुनिया भर में जानी जाती थी।

महामंत्री संजय खान ने कहा कि पूर्व पीएम श्री वाजपेयी ने विकास के एक नए युग की नींव रखी थी। अटल जी का जीवन भारतीय राजनीति का शिखर देश को फिर से उसके परम वैभव की ओर ले जाने के लिए समर्पित था। विकास और सुशासन के एक नए युग की नींव रखकर उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्व को भारत की क्षमता से अवगत कराया और जनता में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाई। अटल जी को आज उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परवेज अहमद, महामंत्री संजय खान फरदीन, महामंत्री कैशर सिद्दिीकी, मंडल अध्यक्ष, मुर्तजा खान, इरफान खान, आमिर खान, इम्तियाज सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV