भाजपा पिछडा़ वर्ग मोर्चा मण्डल सरई की बैठक हुई संपन्न

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। गुरुवार को सिंगरौली जिले के सरई माँ धनौजा मंदिर कैंपस में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस जी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भटकाने का कार्य करती है, वहीं रमापति जायसवाल जी के कहा कि आवश्यकता इस बात की है आप पिछड़े वर्ग मोर्चा मे काम करते हैं, चिंता अपने अंदर पैदा करो और चिंता पैदा करने के बाद उसे जमीन पर उतारो आज जो वर्तमान में पढ़े लिखे हैं उनको पिछड़े वर्ग का उनको दर्द बताओ पिछड़े वर्ग की पीड़ा बताओ और पिछड़े वर्ग के साथ जितने अन्याय किया उसकी चर्चा करके उनको अवगत कराओ एवं दिखावे के लिए नहीं जमीनी स्तर पर उतर कर कार्य करो तब जाकर सही मायने में हम सबको कार्यकर्ता होने का गर्व महसूस होगा
,देवसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम जी के कहाँ सभी कार्यकर्ता को भाजपा का सदस्य मानकर जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा, पद लेकर बैठ जाने से कर्तव्य का पालन नहीं हो पाएगा, आम लोगों तक शासन की सायी योजनाओं का लाभ पहुचाने मे सभी का सहयोग बराबर से कार्य करना होगा, इस अवसर पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा मंडल सरई के बैठक में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक आदरणीय राजेंद्र मेश्राम जी ,जिला उपाध्यक्ष सुंदर शाह जी,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कमलेश वैस जी,पार्षद रमापति जायसवाल जी वार्ड नं 6 सरई,पूर्व मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता जी,मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता जी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल प्रभारी रामकैलास साहू जी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य क्षेत्र 11गन्नई रामधनी यादव,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल सरई विकास श्रीवास,जी सहित अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति रहे।