संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने आधा पेट खिचड़ी खाकर किया विरोध प्रदर्शन
अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो रहे ग्रामीण, शासन ने नहीं ली सुध संविदाकर्मियों की

वैढ़न,सिंगरौली। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई सिंगरौली अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी रहा जारी, वहीं शासन के कॉन में जूँ तक नहीं रेंगी, जनता हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसम्बर 2022 से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिष्चितकालीन हड़ताल जारी है। वहीं ग्रामीण अंचलों में लोग स्वास्थ्य संस्थाओं में ताला लटका होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। आज 15वें दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आधा पेट खिचड़ी खाकर अपनी संवेदना व्यक्त की और शासन की संविदा नीतियों का विरोध जताया। उन्होंने बताया कि म0प्र0 में 15 दिसम्बर 2022 से प्रदेष के 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी दो प्रमुख मांगे नियमितीकरण और एनएचएम से बाहर किये गये कर्मचारियों की बहाली को लेकर यह अनिश्चितकालीन हड़ताल का रूख अपना लिया है।
म0प्र0 शासन द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों हेतु 5 जून 2018 को संविदा नीति बनायी तो गई किन्तु उसको आज तक स्वास्थ्य विभाग में लागू नहीं करा सकी जिसके कारण संविदा कर्मचारियों में आक्रोष है, अब संविदा कर्मचारियों ने यह ठान लिया है कि हम नियमितीकरण लिये बिना अपना टेंट नहीं हटायेंगे। शासन को नियमितीकरण करना होगा, जब आदेश हमारे हाथों में आयेगा तभी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त होगी।
उक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिला संयोजक सुधांषु मिश्र, जिलाध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार पाण्डेय, सचिव सुनील कुमार शाह, कोषाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संतोष गुप्ता, विपिन द्विवेदी, शिवानंद पनिका, प्रदीप विश्वकर्मा, राजेशशाह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वर्षा शुक्ला, पूजा कुशवाहा, अर्चना सिंह, साधना सिंह, रेखा नापित, अर्चना पनिका, करूणा दुबे, मिथिला शुक्ला, गीता सिंह, लक्ष्मी सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में स्टाफ नर्स, ए0एन0एम0, लैब टेक्नीषियन एवं अन्य संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।