भारतीय जनता पार्टी की खुटार एवं रजमिलान मंडलों की बैठकें सम्पन्न

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के दो महत्वपूर्ण मंडलों रजमिलान एवं खुटार की महत्वपूर्ण बैठकें जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी के मुख्यआतिथ्य एवं विधायक देवसर सुभाष वर्मा जी के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुई। बैठकों की अध्यक्षता संबंधित मंडल अध्यक्षों क्रमश: रवि पांडेय एवं राम नरेश शाह ने की। बैठक के दौरान मंडलों के समस्त पदाधिकारियों समेत शक्ति केंद्रों के संयोजक, सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि हम सभी को वर्तमान कार्यकर्ताओं के साथ साथ समस्त पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है। संगठनात्मक कार्यों के लिये हमारे पास अब सीमित समय ही शेष है। इसी वर्ष के आखिरी महीनों मे विधानसभा चुनाव हैं। हम सभी को अब चुनावी मोड मे कार्य करना है तथा जमीनी स्तर तक पहुंच कर पार्टी एवं संगठन के कार्यों को क्रियान्वित करना है। प्रत्येक शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ तक की समितियां विधिवत कार्य करें इसका मंडलों के पदाधिकारी विशेष ध्यान रखें। बूथो के त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बी एल ए 2 सतत अपने बूथ पर क्रियाशील रहें तथा संगठन के कार्यों को तन्मयता से करें। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं के बीच जाकर अवगत करायें तथा हर हितग्राही से संपर्क करें। हमारी सरकारों की जनहितैषी योजनाओं से कोई भी अछूता नहीं है। समाज का कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो हमारी सरकारों की योजनाओं से अछूता हो, हमे आवश्यकता सिर्फ उन्हें इस चीज से अवगत कराना है। जिलाध्यक्ष ने मीडिया एवं शोषल मीडिया के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी सांगठनिक गतिविधियों को मीडिया एवं शोसल मीडिया पर लगातार प्रसारित करें। बैठकों को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता लाल जी शाह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, जिला मंत्री विनोद चौबे , सीता शरण शाह, महेन्द्र देव पांडेय, अखिलेश शर्मा, राम विशाल साकेत, राजेंद्र पांडेय, राजेश कुमार उपाध्याय, जुग्गी लाल शाह, राम प्यारे विश्वकर्मा, रामानुज मौर्या तथा शक्ति एवं मतदान केंद्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।