हिण्डालको महान की मानसी महिला मण्डल ने जरुरतमन्द लोगो को दिये शॉल और कंबल
मझिगँवा के बम्हनी टोला में हिंडाल्को महान का ठंड से लोगो को बचाने का प्रयास

सिंगरौली।
देश मे औसतन सात सौ इक्क्यासी लोग ठण्ड के मौसम में शीत लहर व कोहरे की वजह से अपने प्राण गवा देते है लेकिन इस वर्ष यह आकड़ा हजार के पार जा सकता है। वही ”हड्डी कपकपांने वाली ठण्ड से जहां पूरा भारत जाड़े की गिरफ्त में है एसे में जरुरत है ठण्ड से खुद को कैसे बचाया जाय साथ ही ऐसे लोगो के विषय मे भी सोचना चाहिये की जो संसाधनो की कमी के वजह से ठण्ड से लड़ने में असक्षम है” शासन-प्राासन ठण्ड के खिलाफ जमीनी स्तर पर अलाव की व्यवस्था कर कुछ हद तक सफल प्रयास कर रहा है । वही हिण्डालको महान ठण्ड के मौसम में आम लोगो को राहत पहुचांने के लिये कम्बल वितरण कर रहा है वही हिंडालको महान की मानसी महिला मण्डल ने गर्म कपडे के अभाव में किसी की जान न जाये इसके लिये अति दयनीय बस्ती बम्हनीटोला में महिलाओं को शॉल व पुरुषों को कंबल वितरित किये।
कार्यक्रम में हिण्डालको महान महिला मण्डल की अध्यक्षा प्रिया सेन्थिलनाथ व संयुक्त अध्यक्षा सोमा मुखर्जी, सचिव चैताली सरकार,कोषाध्यक्ष मउआ मित्रा,मधुबाला गुप्ता,भारती राय, सुमन सिंह,हेमा सिंह,आरती सिंह,सीमा पाल, पूनम दास का सी.एस.आर. प्रमुख संजय सिंह ने श्रीफल देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में 500 लोगो को शॉल व कंबल वितरण कार्यक्रम में अपना विचार रखते हुये महान महिला मण्डल की अध्यक्षा प्रिया सेन्थिलनाथ ने महिलाओं को ठंड से स्वयं को बचाने व बच्चो को बचाने की समझाइस दी ,साथ ही बेटा बेटियों में कोई भेदभाव न रखने व दोनों को खूब पढ़ाने के लिये प्रेरित किया।वही मानसी महिला मण्डल की संयुक्त अध्यक्षा सोमा मुखर्जी ने ठण्ड की गम्भीरता को देखते हुये कहा की आप सब ठंड में अपने साथ साथ बच्चो स्वेटर को पहनाकर ही रोज विद्यालय भेजे ,साथ ही महिलाओ में आज भी जारी पर्दा प्रथा का विरोध दर्ज कराते हुये कहा कि आधुनिक समाज में आज भी हम कुप्रथाओं से जुड़े हुये हैं, आज के समाज मे महिला पुरुष बराबर कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रहे हैं।
वही कार्यक्रम का संचालन सी.एस.आर.विभाग से बीरेंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिण्डालको सी.एस.आर. विभाग से विजय वैश्य, धीरेन्द्र तिवारी,शीतल श्रीवास्तव,खुशबू गुप्ता,भोला बैश्य,व संजीव का विशेष योगदान रहा।