संगठन का कार्य नीचे तक उतरे यही हम सबकी प्राथमिकता: भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा मंडल विंध्यनगर की कार्यकर्ता बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल विंध्यनगर की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सरोज सिंह पटेल, जिला महामंत्री दिलीप शाह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे , पूर्व सीडा उपाध्यक्ष नरेश शाह उपस्थित रहे।
बैठक की औपचारिक शुरुआत भारत माता तथा पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने स्वागत उद्बोधन मे मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय ने समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा राम सुमिरन गुप्ता जी के दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई प्रेषित की। मंडल अध्यक्ष ने अपने मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाध्यक्ष एवं संगठन को यह विश्वास दिलाया कि जैसा भी पार्टी और जिलाध्यक्ष जी हमे निर्देश देंगे हम सभी उनके निर्देशन को मूर्त रूप देने मे कोई भी कोर कसर नहीं छोडेंगे। आगामी समय निश्चित ही चुनौतीपूर्ण होने वाला है, विधानसभा चुनाव निकट ही है, हम सभी कार्यकर्ता निश्चय ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आगामी चुनौतियों से निपटने मे सक्षम होंगे। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को तन्मयता सेसम्पन्न करने का आह्वान किया तथा एकजुट रह कर आगामी चुनावी समर के लिये तैयार रहने के निर्देश दिये।
जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि संगठन का कार्य नीचे तक उतरे यह हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जिले से लेकर मंडलों फिर शक्ति केंद्रों तथा बूथ केंद्रों की नियमित बैठके हों ये सभी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें। शक्ति केंद्रों को अधिक शक्तिशाली एवं प्रभावी बनाना हैइसके लिये बूथ केंद्रों की समितियों को सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। पार्टी एवंसंगठन के जो भी कार्यक्रम आयोजित हों वोधरातल तक जायें इसके लिये मतदान केंद्रों एवं शक्ति केंद्रों का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। सुघोस के पदाधिकारी मीडिया एवं शोसल मीडिया पर लगातार प्रसारित करें ताकि अपनी क्रियाशीलता जन जन तक पहुंचे। हमारी सरकारों की जन हितैषी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे मे जन जन जागरूक रहे यह हमारे कार्यकर्ता तय करें। हम सब चुनाव के मुहाने पर खड़े हैं इसलिए आप सब कार्यकर्ता बंधुओं को सतत मैदान मे डटे रहने की आवश्यकता है इसलिए अपनी उम्दा कार्य योजना के साथ मैदान मे डटेरहें तथा लगातार नये कार्यकर्ताओं का श्रृजन करतेरहें।
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी एवं मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक मे मंच संचालन मंडल महामंत्री सीताराम वर्मा ने किया तथा आभार प्रकट करने का काम मंडल उपाध्यक्ष विजय वैश्य ने किया।
बैठक मे मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडेय, दिनेश जायसवाल, राजेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष पवन वैश्य, आदित्य वर्मा, राम कुमारसिंह, मनीष चौरसिया, राम निवास सिंह, गजमोचन सिंह, अशोक दुबे तथा समस्त शक्ति केंद्रों एवं मतदान केंद्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।