लाडली लक्ष्मी योजना द्वितीय चरण के लिये चलेग वृहद जागरूकता अभियान
भाजपा महिला मोर्चाकी महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिले की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिले की संगठन की प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी जी उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, जिला महामंत्री दिलीप शाह तथा महिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला मंत्री पूनम गुप्ता जी उपस्थित रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल ने की।
जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन तथाभारत माता एवं पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल ने समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा मोर्चे की ओर से ये आश्वस्त किया कि जो भी दिशा निर्देश हमे नेतृत्व द्वारा प्राप्त होगे उनका धरातल पर अक्षर सह क्रियान्वयन होगा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन मे हमारी भूमिका अग्रणी रहेगी तथा हम हर कसौटी पर खरे उतर के दिखाएंगे।
अपने उद्बोधन मे मुख्य अतिथि प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि हम महिलाएं समाज की आधी आबादी से संबंध रखते हैं तथा हमारा योगदान भी समाज एवं संगठन मे आधा होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र ऐसी राजनीति पार्टी है जो हमारी आधी आबादी के हितों को ध्यान मे रखते हुये हमारे आधिकारों की रक्षा करती है। इतिहास मे आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने महिला हितैषी योजनाओं का संचालन नहीं किया जितना भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से लेकर हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेको योजनाओं से हमारे हक और अधिकारों की रक्षा की है। एक लाडली के जन्म से लेकर उसके लालनपालन, उसकी शिक्षा, उसके विवाह तथा विवाहोपरांत तक उसको वित्त पोषित करने की महत्वाकांक्षी योजना लाडली लक्ष्मी योजना का श्रृजन ही हमारे लाडलियों के मामा शिवराज सिंह चौहान ने की थी। जिसमे एक लाड़ली अपने 18 वर्ष की आयु प्राप्त करते ही लखपति बन जाती है। उसके शिक्षा दीक्षा तथा विवाह तक के खर्चे सरकार की योजनाओं से पूर्ण होते हैं। पिछली कांग्रेसी सरकार से इस योजना मे ग्रहण लग गया था जिसका दूसरा चरण अब फिर प्रारंभ होने जा रहा है। हमारा महिला मोर्चा इस अभियान मे बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाए इस पर आप सब ध्यान केंद्रित करें। जिले के प्रत्येक मंडलों तथा प्रत्येक शक्ति केंद्रों तक हमारी महिला मोर्चा की बहने इस अभियान मे लाडलियों को लाभान्वित कराने का प्रयास करें। जो भी लाडलियां इस योजना से वंचित रह गई हों उन्हें दूसरे चरण मे लाभान्वित करने का कार्य करें। संबंधित शासकीय विभागों से समन्वय बनाकर हमारी प्रत्येक लाडली इस योजना से लाभान्वित हो इसकी सम्पूर्ण जवाब देही हमारे महिला मोर्चा के कंधों पर है और महिला मोर्चा इसको शत प्रतिशत पूर्ण करके दिखायेगा।
महिला मोर्चा पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अंग: जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण मोर्चा माना जाता है। हमारी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका महिला सशक्तिकरण और महिला आत्मनिर्भरता प्रमुख ध्येय रहा है। हमारी सरकार ने ही स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज मे महिलाओं को पच्चास प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व देकर उनको समाज की मुख्य धारा मे लाने का कार्य किया है। आज राजनीति मे मी हमारी महिलाओं की समान भागीदारी है। हमारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनों से ये अपील है कि संगठन की ओर से आने वाले दिशानिर्देशों को पूरी तरह पालन करें तथा आगामी कार्यक्रमों को मंडलों एवं शक्ति केंद्रों तक क्रियान्वित करें। मंच का संचालन मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता पांडेय ने किया तथा आभार प्रकट करने का कार्य मंडल अध्यक्ष नम्रता सिंह ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, जिला कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष आशा पांडेय, कोषाध्यक्ष अनीता सोनी, जिला मंत्री वर्षा दुबे, निर्मला सिंह, सावनमती कुशवाहा, इतवारी देवी, चंदा पांडेय, समस्त मंडलों की अध्यक्षत एवं महामंत्री तथा सैकड़ों महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।