भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल सरई की बैठक राज्यसभा सांसद की उपस्थिति में धनौजा मंदिर परिसर में हुई सम्पन्न

सरई। रविवार को सरई के धनौजा मंदिर कैंपस मे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल सरई की बैठक संपन्न हुई,बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल सरई के अध्यक्ष इंजीनियर रामप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ, बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉक्टर भीमरावअम्बेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया गया, बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी कार्यकर्ता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करता है।
अनुसूचित जाति मोर्चा को आप सभी के अपने मेहनत, कार्य के दम पर अग्रणी मोर्चा बनना है। आने वाले विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से पूरी तैयारी के साथ चुनाव के रण में जाने के लिए तैयार हो जाएं। हर बूथ को मजबूत बनाने मेअनुसूचित मोर्चा की सबसे ज्यादा जवाबदारी है तथा विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए अपने प्रत्याशी कमल के फूल को प्रचंड विजय दिलाने का काम करें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता तथा खासतौर से अनुसूचित का कार्यकर्ता स्वाभिमानी होने के साथ इतिहास रचने का काम करता है। त्याग और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता होते हैं। आप लोगों की मेहनत के कारण देश एवं प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सभा के सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का व्यक्तियों का एवं उनके अधिकारों का सम्मान करते हैं। कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों ने अनुसूचित जाति के समुदाय को हमेशा से छलने का काम किया है संविधान में हमें जो संवैधानिक संरक्षण प्राप्त हुआ है कांग्रेस पार्टी के कुचक्र के कारण अनुसूचित जाति अपने अधिकारों से वंचित रहा है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हम सबको मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में अनुसूचित जाति के समुदाय को जगाने का सुनहरा अवसर दिया है। हम अनुसूचित जाति के लोगों को उनके अधिकारों का आभास कराते हुए पार्टी की रीति नीति से जोड़ने का काम करें। आप सभी लोग शक्ति केन्द्रों तक पहुंच कर मोर्चा में कार्यकर्ताओं को जोड़ें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व अनुसूचित जाति के अधिकारों को दिलाने के लिए हमेशा से कृत संकल्पित रही है। इसलिए हम सभी अनुसूचित जाति के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का काम करें। आने वाले समय में हर बूथ पर कमल खिलाने का प्रयास करें, इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह, स्थानीय विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक मा. राजेन्द्र मेश्राम जी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पार्षद श्री रमापति जायसवाल जी,अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री दिलशरण सिंह श्याम, मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मोतीलाल प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता जी,बैठक का अध्यक्षता इंजी.रामप्रसाद वर्मा अध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं जन भागीदारी समिति के सदस्य अशोक तिवारी जी ,मंडल प्रभारी एवं मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल प्रजापति जी, जिला महामंत्री श्री किशन बसोर जी जिलाउपाध्यक्ष श्री उमेश वर्मा जी रहे, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्याम लाल साकेत ने अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं का किया कार्यक्रम में मतिमा प्रसाद प्रजापति जी, दिवाकर साकेत जी,महुआ गाँव के सरपंच बृज लाल प्रजापति जी भरसेड़ा सरपंच, मती रामकली प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सियाराम जायसवाल जी, मण्डल उपाध्यक्ष शान्ती जायसवाल, कृष्णा प्रसाद जायसवाल जी उपाध्यक्ष लाले बैस, राजकुमार दुबे, शिव शंकर कुशवाहा, रामजी जायसवाल , गुलाब प्रसाद बैस, विकास श्रीवास जी, युवा उपाध्यक्ष विनय वर्मा ,शोभनाथ जायसवाल जी,संतोष जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।