भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के समन्वयक बने कमलेश्वर पटेल
जीतू पटवारी व चेतन चौहान को भी बनाया गया जम्मू कश्मीर का समन्वयक

देवसर,सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व किसान नेता कुंवर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल को भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू कश्मीर का समन्वयक नियुक्त किया गया है। साथ ही जीतू पटवारी व हरियाणा के किसान नेता चेतन चौहान को जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उपरोक्त जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए जाने पर बहुत-बहुत धन्यवाद और जिस प्रकार मध्य प्रदेश के अंदर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ पूरी यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री विधायक कमल पटेल कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में साथ निभाया। उसी का परिणाम है कि आज गरीब,पिछड़ा,किसान,मजदूर व देश के मध्यमवर्गीय परिवार राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा में पूरा समर्थन दे रहा है साथ में वैज्ञानिक खिलाड़ी,कलाकार,वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी संगठन व आम जनमानस हर प्रदेश हर जगह भारत जोड़ो यात्रा को दिल से लगा कर शामिल हो रहे हैं उपरोक्त यात्रा देश की भागीरथ यात्रा होगी और इतिहास गवाह है कि जब जब भारत देश में यात्राएं हुई हैं। तब तक लोकतंत्र मजबूत हुआ है।
आज कमलेश्वर पटेल को उपरोक्त यात्रा का समन्वयक बनाए जाने पर मध्यप्रदेश के विध्य क्षेत्र पर शीर्षस्थ के विश्वास का बहुत-बहुत धन्यवाद व शुक्रिया भारत जोड़ो यात्रा अपने लक्ष्य पर पहुंचकर लोकतंत्र और संविधान तथा आपसी भाईचारे को बढ़ाने का कार्य करेंगी।