युवा दिवस के अवसर पर यंग इंडिया रन मैराथन का हुआ आयोजन

सिंगरौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के आवाहन पर व भाजपा जिलाअध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता जी,के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार जी के नेतृत्व में ‘खेलेगा मध्यप्रदेशÓकार्यक्रम के निमित्त युवा दिवस के अवसर पर यंग इडिया रन मैराथन का आयोजन हुआ जिसमें सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निवास शाह जी जिला मंत्री विनोद चौबे,आप सभी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के प्रभारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष समित चतुर्वेदी,भाजयुमो जिला महामंत्री शिवेश द्विवेदी, रामेश्वर दास गुप्ता,जिला मंत्री प्रशांत सोनी,भाजयुमो जिला सदस्य रमाकांत जयसवाल,मंडल अध्यक्ष जयंत अरविंद वैश्य, मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।