मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रम हुये सम्पन्न

 

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। आज भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रम सम्पन्न हुये एक ओर जहां महिला‌ मोर्चा द्वारा आयोजित जी 20 सम्मेलन को लेकर विभिन्न मंडलों मे रंगोली का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ वहीं दूसरी ओर मंडल जयन्त मे शोसल मीडिया विभाग का सुघोष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सम्पन्न हुआ। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रंगोली के कार्यक्रम मे त्र 20 की कलाकृतियों का निर्माण कर‌ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस गौरवमई क्षण का अभिनन्दन किया तथा देश‌ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के मुख्य आतिथ्य मे एवं मोर्चे की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के नेतृत्व तथा मोर्चे की प्रभारी एवं जिला मंत्री पूनम गुप्ता के निर्देशन मे रंगोली का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

वहीं दूसरी ओर जयन्त मंडल मे शोसल मीडिया विभाग का सुघोष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य एवं निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोसल मीडिया के जिला संयोजक अभय कांत तिवारी ने की। सुघोष प्रशिक्षण वर्ग मे प्रत्येक शक्ति केंद्रों एवं मतदान केंद्रों के शोसल मीडिया के संयोजकों एवं वारियर्स को प्रशिक्षित किया गया तथा उनको संगठन की कार्यप्रणाली एवं आगामी करणीय कार्यों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV