कड़कड़ाती ठंड में हिंडालको महान ने जरूरतमंदों को वितरित किये कंबल
गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए हम कृत संकल्पित: सेन्थिलनाथ

वैढ़न,सिंगरौली। हिंडालको महान ने कड़कड़ाती ठंड में लोगो को राहत देने के लगातार एक माह से कंबल व शाल वितरित कर लोगो को ठंड से बचाने का काम कर रही है,इस मिशन में हिंडालको महान की सी.एस.आर.विभाग व मानसी महिला मंडल ने लगातार बढ़ रही ठंड को ध्यान में रखते हुए निकटवर्ती ग्राम पंचायतों व वनांचल ग्रामवासियों व जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।
इस अवसर पर हिंडालको महान के परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ,मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी,स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार ,पावर प्लांट हेड ,चंद्र शेखर सिंह ने कंबल वितरण के आखरी कार्यक्रम में विस्थापित पेंशनधारियों को कंबल वितरित किये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेन्थिलनाथ ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हिंडालको महान को समर्पित बताया और साथ ही लोगो के गुणात्मक विकास के लिये हर तरह के प्रयास करने का संकल्प को दोहराया। हिंडालको महान द्वारा अब तक 6000 हज़ार लोगो को कंबल वितरित किये गये हैं।सी.एस.आर.प्रमुख संजय सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधकों का भरपूर साथ मिला,इसमे हिंडालको महान के वित्त प्रमुख,सुशांत नायक,पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता,ऑपरेशन हेड आर.पी.सिंह,वित्त विभाग से सरोज पाणिग्रही,सृस्टि सिंघल,शिवम पाण्डेय,सी.पी.पी. विभाग से आदर्श,एस. पी.सिंह,मानव संसाधन विभाग से ब्योमकेश मोहंती व श्वेता सिंह ने भरपूर साथ निभाया और ठंड से निजात दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई। सी.एस.आर. टीम से विजय बैश्य,धीरेंद्र तिवारी,शीतल श्रीवास्तव,बेनी बैश्य,लखपती साकेत,सरेहन शाहू,खुशबू,बीरेंद्र पाण्डेय, भोला बैश्य,अरविंद बैश्य,शिव सिंह तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।