मध्य प्रदेश
अशोक पाण्डेय ग्रुप की पस्तुति 26 को शहडोल में

वैढ़न,सिंगरौली। आगामी गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम भारत पर्व में सिंगरैली जिले के सुप्रसिद्ध कलाकार अशोक पाण्डेय अपनी संगीत टीम के साथ जिला मुख्यालय शहडोल में अपनी संगीत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का नाम आजादी के तराने रहेगा।
मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार इनका चयन शहडोल के लिए गिया गया है। इसके पूर्व श्री पाण्डेय जी ने अनूपपुर, उमरिया, कटनी, रीवा, उज्जैन, भोपाल आदि जिलों में अपनी गीत संगीत की छटा से सिंगरौली का मान बढ़ाया है। आकाशवाणी रीवा तथा दूरदर्शन भोपाल में भी आपने कार्यक्रम दिया है। इनके साथ राकेश उपाध्याय, लल्लू प्रसाद, रामजनम वर्मा, हरिश्चंद्र दुबे रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए इष्टमित्र तथा गणमान्य लोगों ने अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया है।