डीडीआरसी भवन में महिला सुहासिनी संघ ने वितरित किया कृत्रिम अंग

सिंगरौली। जिला मुख्यालय स्थित डीडीआरसी भवन रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में एनटीपीसी महिला सुहासिनी संघ की उपस्थिति में दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एक दिव्यांग बच्चे को दोनों पैर, एक दिव्यांग वृद्ध को एक पैर, एक दिव्यांग को ट्राइसिकल, चार लोगों को हियरिंग मशीन का वितरण किया।महिला सुहासिनी संघ ने रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी बड़ा अच्छा कार्य कर रही है। समय-समय पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जा रहे है जिससे रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्ति की मदद हो रही हैं।
दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन एसडी सिंह,सचिव डॉ.डीके मिश्रा,अध्यक्ष महिला सुहासिनी संघ श्रोतास्वनी नायक,प्रभारी टिनी टोट्स स्कूल सुहासिनी संघ सारिका चतुर्वेदी,महासचिव सुहासिनी संघ भावना वर्मा,सचिव वेलफेयर विंग सुहासिनी संघ सरोज प्रसाद,कोषाध्यक्ष सुहासिनी संघ कुसुम ठाकुर,रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य विवेक कुमार त्रिपाठी,बबिता जैन,डीडीआरसी प्रभारी मुकुल किशोर,श्यामबाबू यादव,विकास तिवारी,दिव्यानी शुक्ला,राधा साकेत,कार्यालय सहायक अरविंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे।