मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज व रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की विशेष तैयारी बैठक सम्पन्न

सिंगरौली। आगामी 22 तारीख को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की विशेष तैयारी बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुई। आदरणीय मुख्यमंत्री जी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया तथा शालेय शिक्षा मंत्री मोहन यादव जी का भी आगमन हो रहा है। यह अति महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी के नेतृत्व एवं विधायक देवसर सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम तथा निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय की विशेष उपस्थिति मे सम्पन्न हुई।

बैठक‌ को‌ संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता बंधुओं का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री जी के साथ अन्य मंत्री गणों का एक साथ सिंगरौली आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जी इस बार सिंगरौली को अनेक सौगातें देने जा रहे‌ हैं। बहुप्रतीक्षित माइनिंग एवं मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से होगा, तथा‌ बहुप्रतीक्षित बरगवां ओवर ब्रिज का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री जी करेंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ एवं भूखण्ड का पट्टा प्राप्त करने वाले‌ हितग्राहियों मे‌ सिंगरौली प्रदेश‌ मे‌ अव्वल स्थान पर‌ है, ऐसे कई हितग्राहियों को भी मुख्यमंत्री जी पट्टा वितरण करेंगे तथा अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को देंगे। आप‌ समस्त पदाधिकारी एवं‌ कार्यकर्ता गण अधिक से अधिक संख्या मे मुख्यमंत्री जी का स्वागत करने के लिये सभा मे‌ पहुंचें तथा अधिक से अधिक संख्या मे कार्यकर्ताओं तथ जन सामान्य को सभा मे लाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष जी द्वारा कार्यक्रम को सफल‌ बनाने के लिये पार्टी के पदाधिकारियों मे कार्यों के दायित्वों का भी आवंटन किया। कार्यक्रम मे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे इसलिए समस्त मंडलों के लिये प्रभारी नियुक्त किये गये। पार्टी के समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रमुखों को यथा उचित जिम्मेदारी दी गई तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये तटस्थ रहने के निर्देश दिये।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह ने किया तथा आभार व्यक्त करने का काम जिला महामंत्री लालपती साकेत ने किया। उक्त बैठक मे जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सुंदर लाल शाह, सरोज शाह, प्यारेलाल चतुर्वेदी, जिला महामंत्री राज कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव,जिला मंत्री प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, ध्रुव सिंह, द्रौपदी सिंह मरकाम, कलावती यादव, बविता जैन, विनोद चौबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शमां भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री संजय खान फरदीन समस्त मंडलों के अध्यक्ष तथा जिले भर से आये कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV