मध्य प्रदेश
देश के गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अशोक पाण्डेय ने बांधा समा

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। 22 जनवरी को देश के गृहमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का सिंगरौली आगमन हुआ। इस दौरान सिंगरौली जिले को माइनिंग कालेज, मेडिकल कालेज आदि की सौगात मिली। इस कार्यक्रम में विशाल जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार अशोक पाण्डेय अपनी संगीत टीम के साथ एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुति दिया तथा विशाल जनसैलाब को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ज्ञात हो श्री अशोक पाण्डेय मध्य प्रदेश शासन की समस्त योजनाओं को जन जन पहुंचाने का कार्य संगीत के माध्यम से करते आ रहे हंै। इस दौरान साथी कलाकार राकेश उपाध्याय, हरिश्चंद्र दुबे, लल्लू प्रसाद, विशिष्ट जायसवाल आदि उपस्थित थे।