मकान की निर्माणाधीन छत गिरी, मलबे में दबकर एक की मौत 7 घायल

सिंगरौली:थाना विन्ध्यनगर क्षेत्र के गहिलगढ़ पश्चिम में निर्माणाधीन मकान का छत गिरने से आधा दर्जन से अधिक श्रमिक मलबे में दब गये। यह घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है। मौके पर विन्ध्यनगर पुलिस पहुंच रेस्क्यू शुरू कर दिया है। मलबे के नीचे दबे 7 श्रमिकों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार के लिए एम्बुलेंस के वाहन से ट्रामा सेंटर जिला चिकित्सालय बैढऩ में भर्ती कराया गया है।वहीं खबर है एक श्रमिक की मौत हो गयी है। जिसकी तलाश की जा रही है।
घटना के संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक गहिलगढ़ पश्चिम निवासी रामसागर शाह के निर्माणाधीन मकान में छत ढलाई का कार्य मंगलवार की रात कराया जा रहा था कि अचानक ढलाई के दौरान बल्लियां टूटने लगीं और देखते ही देखते छत का मटेरियल सेट्रिंग के साथ नीचे भरभरा कर गिरने लगा।
जिसमें करीब 8 मजदूरों के दबने की सूचना पुलिस को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही विन्ध्यनगर टीआई शंखधर द्विवेदी ने तत्काल सहायक उप निरीक्षक सुनील दुबे के साथ पुलिस बल घटन ा स्थल के लिए रवाना किया। जहां पुलिस पहुंच रेस्क्यू शुरू किया।
बताय जा रहा है कि सात श्रमिकों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं एक श्रमिक के और दबने की खबर है। जिसकी तलाश की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में आस-पास के लोग जमा हैं। इधर इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त भवन नगर निगम से अनुमति था की नहीं।