मध्य प्रदेश

परम्परागत हर्ष व उल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया ७४वां गणतंत्र दिवस समारोह

मुख्य समारोह में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

 

 

वैढ़न,सिंगरौली। जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर अरूण परमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के साथ सुसंज्जित जिप्सी मे सवार हो कर परेड की सलामी ली गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया । मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में आकषर्क परेड प्रस्तुत की गई। परेड कमांडर सुबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, केन्द्रीय औद्यागिक सुरंक्षा बल, विशेष सशस्त्र बल, होम गार्ड के द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश की अनंत ऊचांईयों को छूने के लिए मुक्त किये। उन्होंने परेड कमांडरों व प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

समारोह में विद्यालयीन बच्चों ने मनोहारी नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से जिले और प्रदेश में विकास के कार्यों, उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत, सेना के शौर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयीं। झाकियो में प्रथम स्थान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, द्वितीय स्थान नगर पालिक निगम सिंगरौ तथा तीसरा स्थान महिला बाल विकास विभाग सिंगरौली को प्राप्त हुआ। वही परेड सीनियर में प्रथम स्थान केन्द्रीय औद्योगिक सुरंक्षा बल दूसरा स्थान जिला पुलिस बल तथा तीसरा स्थान विशेष सशस्त्र बल को प्राप्त हुआ।परेड जूनियर में पहला स्थान संत जोसेफ स्कूल बैढ़न दूसरा स्थान एन.एस.एस. शासकीय महाविद्यालय बैढ़न, तथा तीसरा स्थान एन.सी.सी जूनियर उतकृष्ट विद्यालय बैढ़न को प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे पहला स्थान सन साईन स्कूल बैढ़न, दूसरा स्थान शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सिंगरौली, तथा तीसरा स्थान डी.ए.व्ही स्कूल सूर्य विहार को प्राप्त हुआ।

समारोह के दौरान विधायक सिंगरौली श्री राम लल्लू बैस, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, एसडीएम ऋ़षि पवार, आयुक्त नगर निगम पवन कुमार सिंह, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, पुलिस बल, अधिवक्ता गण, पत्रकार साथी, आम नगारिक, विद्यालयो के छात्र छात्रा आदि उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV