मध्य प्रदेश

ये देश है वीर जवानें का अलबेलो का मस्तानों का: अशोक पाण्डेय

शहडोल में आयोजित भारत पर्व में अशोक पाण्डेय म्यूजिकल ग्रुप ने बिखेरा अपना जलवा

 

वैढ़न,सिंगरौली। बीते दिनों 26 जनवरी को शायं छ: बजे से पूरे प्रदेश में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सिंगरौली जिले का माना जाना संगीत ग्रुप अशोक पाण्डेय गु्रप द्वारा शहडोल जिला मुख्यालय में अपनी प्रस्तुति दी गयी। अशोक पाण्डेय संगीत ग्रुप ने आजादी के तरानों में एक से बढ़कर एक सदाबहार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर हजारों दर्शकों को सुनने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना वैश कलेक्टर शहडोल थी। साथ ही क्षेत्र के विधायक गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के उपरांत शहडोल कलेक्टर ने कलाकारों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि श्री अशोक पाण्डेय इसके पूर्व भी रीवा, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, उज्जैन, भोपाल में अपनी कला का जादू बिखेरकर सिंगरौली का मान बढ़ाया है। इस दौरान साथी कलाकार हरिशचंद दुबे, राकेश उपाध्याय, लल्लू प्रसाद आदि मौजूद थे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV