मध्य प्रदेश

म.प्र. कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का सरई मे हुआ भव्य स्वागत,बांटे नियुक्ति पत्र

 

सरई,सिंगरौली। म.प्र. कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी.एस. तिवारी भारतीय जी सिंगरौली जिले के तहसील सरई पहुंचे जहाँ उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि इस दौरान वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ट एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया, जिसमें सिंगरौली जिले के नवनियुक्त वन एवं प्रर्यावरण के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया,प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहाँ कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है अब जनता ने मूड बना लिया है कि इस बार कांग्रेस पार्टी को जिताना है एवं प्रदेश में कमलनाथ जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना हैं, भाजपा सरकार मे किसी की कहीं कोई सुनवाई नहीं होती हैं, इस दौरान आपको बता दें कि यह बैठक कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण सिंगरौली जिला अध्यक्ष भैया लाल सिंह द्वारा किया गया, इस दौरान सिंगरौली जिले के कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री बंशमणि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद वर्मा, भाईलाल शर्मा, रामबालक द्विवेदी सहित विकास खंड एवं जिला के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री एवं सिंगरौली जिले के प्रभारी एडवोकेट गोमती प्रसाद जायसवाल जी ने किया

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV