मध्य प्रदेश

हम सत्ता के लिए नही, सेवा के लिए राजनीति करते हैं – कमलेश बैस

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल की बैठक सिद्धिखुर्द में हुयी संपन्न

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल तियरा की बैठक सामुदायिक भवन सिद्धिखुर्द में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी सुंदरलाल शाह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस, भाजपा मण्डल अध्यक्ष एक्तीशचन्द बैस, मोर्चा के जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी डॉ.अजय शाह, जिला मंत्री उमेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम शाह ने किया।

कार्यक्रमका शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर किया तथा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शाह अपने स्वागत उद्बोधन से सभी कार्यकर्ता एवं अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग की चिंता करती है। हमारी सरकार गरीबों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, आयुष्मान योजना के तहत पॉंच लाख रूपये तक इलाज की व्यवस्था, नि:शुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास के योजना के तहत मकान की व्यवस्था की है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिंगरौली के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमारे विधायक जी के प्रयास से सिंगरौली विधानसभा के चारों ओर सड़कों का जाल बिछा है। तो जो थोड़ी बहुत रह गई है वह भी अति शीघ्र पूरा होने वाली है। उन्होंने के प्रयास से सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज, माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम राइज स्कूल की सौगात मिली है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार देश एवं समाज से गरीबी मिटाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में गरीबी से निजात पाने के लिए जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। हमारी मां बहनों को सुरक्षित प्रसव हो इसके लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की है। कन्या विवाह योजना के माध्यम से जिन गरीब माता-पिता के बेटे नहीं हैं उन्हें पेंशन देने का भी काम कर रहे है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से गरीब बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति करते हैं। देश एवं प्रदेश में सर्वाधिक आबादी वाला वर्ग पिछड़ा वर्ग गई है इसके हित की चिंता के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से सजग है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मैं बिना किसी तैयारी के पिछड़ा वर्ग के 27त्न आरक्षण देने की घोषणा कर दी। उसके 2 दिन बाद ही उनके नेता हाई कोर्ट में स्टे लेने पहुंच जाते हैं। जिससे स्थानीय चुनाव प्रभावित होते हैं। उन्होंने ना तो अपना मजबूती के साथ हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा और न हीं सुप्रीम कोर्ट में कोई अपील की। उनकी लापरवाही के कारण स्थानीय निकाय के चुनावों विलंब हुआ। भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में जब पुन: बनती है तो सबसे पहले उन्होंने पिछड़ा वर्ग को न्याय दिलाने का काम किया तथा आरक्षण के साथ फिर से पंचायत चुनाव कराया। जिसके परिणामस्वरूप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की साख बढ़ी है भारत पुन: विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत की ताकत बढ़ी है। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा बुंदिया बांटकर दुनिया दिखाने वाली नेता नगर की सरकार में काबिज हैं लोगों को भ्रम में रखकर उन्होंने चुनाव जीता। कमर्शियल टैक्स हाफ एवं घरेलू टैक्स माफ, मुफ्त बिजली का वादा करने वाली महापौर चुनाव जीतते ही बाजार बैठकी के दामों में वृद्धि कर दी। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए भाजपा पर अनर्गल आरोप प्रत्यारोप लगाती रहती हैं नगर निगम में पूरी व्यवस्थाएं चौपट हो चुकी है। उनके कार्य प्रणाली को जनता वाली बात समझ चुकी है। वहीं कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के नेता सुरसा की तरह मुंह फैलाए देश के खजाने को निगलने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि भारत कब टूटा था। आज मोदी जी के नेतृत्व में हम पीओके लेने के लिए मजबूती से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रख चुके हैं। कश्मीर से धारा 370, 35्र हटाकर वहां के लोगों के जीवन को सरल एवं सुगम बनाने का ऐतिहासिक काम हुआ है।
‌ ‌
बैठक में मुख्य रूप से मण्डल उपाध्यक्ष श्रीलाल शाह, कोमलचंद शाह, प्रमोद कुमार, महामंत्री पन्नेलाल नाई, संतराम पाल, मंत्री राजेन्द्र केवट, भागवत शाह। मण्डल कार्यसमिति सदस्य रामदास शाह,सागर सरकार एवं रामायण प्रसाद कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV