भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक सिंगरौली मे हुई सम्पन्न

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक कुशाभाऊ ठाकरे समिति भवन वैढ़न में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरदचन्द्र अग्रवाल रहे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र, पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे एवं जिला मंत्री पूनम गुप्ता रहे।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक शरदचन्द्र अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों का सदा ख्याल रखी है उसका चिंता की है। पहले लोग कहा करते थे कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की पार्टी है आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो उसमें व्यापारी वर्ग का सबसे बड़ा योगदान है। हमारे कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। हमारे सभी जिला संयोजक व्यापारियों के बीच में जाएं उनके साथ बैठें तथा उनकी समस्याओं को सुनें। समाधान के लिए प्रयास करें। हर क्षेत्र में प्रवास करते हुए अधिक से अधिक व्यापारियों को प्रकोष्ठ के साथ जोड़ने का काम करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता ने कहा हमारी सरकार हर वर्ग के कल्याण की चिंता करती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में व्यापार करने के लिए रोजगार से संबंधित कई योजनाएं चलाई हैं व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से आग्रह पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें।कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने तथा अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक विकास अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ नेता लालजी शाह, रीवा जिले के संयोजक रावेन्द्र गुप्ता, सिंगरौली के जिला संयोजक रामाधार गुप्ता, सहसंयोजक दयाल गुप्ता, ज्योति चौरसिया, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केसरी, राजू गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सुशील कुमार शुक्ला, विजय गुप्ता, पंचराज केसरवानी, अजय सिंह बैस, भरत गुप्ता एवं बृजेश शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।