भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जी महाजन का हुआ सिंगरौली आगमन
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक को किया संबोधित

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रीवा संभाग के पूर्व संगठन मंत्री श्याम महाजन जी का सिंगरौली आगमन हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने जिला भाजपा कार्यालय मे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेट की तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुये। बैठक मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला महामंत्री दिलीप शाह, राज कुमार दुबे उपस्थित रहे, बठक की अध्यक्षता मोर्चे के जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह ने की।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। अपने स्वागत उद्बोधन मे मोर्चे के जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह ने पधारे प्रदेश उपाध्यक्ष जी के साथ समस्त विशिष्ट अतिथियों, एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा मोर्चे की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मोर्चा द्वारा पूर्व मे किये गये सांगठनिक कार्यों का वृत्त भी प्रदेश उपाध्यक्ष जी के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन जी ने कहा कि हमारा यह अनुसूचित जनजाति मोर्चा पार्टी का आधार स्तम्भ है। हमारी पार्टी सदा से अपने आदिवासी और वनांचल मे निवास करने वाले वनवासी भाइयों के सतत विकास एवं कल्याण के लिये प्रतिबद्ध रही है। जनजातीय कल्याण की जितनी भी योजनाएं बनी हैं उनमे से ज्यादातर भाजपा सरकारों ने ही बनाई एवं उनका क्रियान्वयन किया। हमारे जनजातीय भाइयों को उनका अधिकार मिले इसीलिए हमारी सरकार ने जनजातीय बाहुल्य विकासखंडों मे पेसा एक्ट लागू किया । महाजन जी ने मोर्चे के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आप सभी क्षेत्रों मे लगातार प्रवास करें तथा आदिवासी कल्याण की समस्त योजनाओं के लिये जनजातीय भाइयों को जागरूक करें तथा उनको अपने साथ जोडें। जबरन धर्मांतरण करने वाली संस्थाओं से सतर्क रहें तथा तथा उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। यदि कहीं लालच देकर या जबरन धर्मांतरण का काम हो रहा हो तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित कर कार्यवाही करवाने का कार्य करें।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारे जनजातीय भाइयों के अधिकारों की रक्षा के लिये अनेकों योजनाएं बनाई हैं। पेसा एक्ट बना कर जंगल एवं जंगल के संसाधनों पर उनका अधिकार दिलाया है तथा भूमि का पट्टा आवंटित कर उनको जमीन का अधिकार भी दिलाया है। अभी पूर्व मे ही मुख्यमंत्री जी ने सिंगरौली आकर पच्चीस हजार से ज्यादा भूमिहीनों को पट्टा आवंटित किया जिसमे सबसे ज्यादा हमारे जनजातीय भाई बहन ही लाभान्वित हुये हैं। जिले मे एकलव्य विद्यालय संचालित है तथा जनजातीय भाइयों के लिये निशुल्क खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था है। आयुष्मान योजना से उनको स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। हमारे जनजातीय मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी हर जनजातीय भाई तक पहुंचे ऐसा सुनिश्चित कर अपनी कार्ययोजना बनायें। कार्यक्रम का संचालन मोर्चे के जिला महामंत्री बंस बहादुर सिंह मरकाम ने किया तथा आभार प्रकट करने का कार्य मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अजय खैरवार ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रंगदेव सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री तारकेश्वर सिंह, जिला मंत्री शिवसागर सिंह,जागबली सिंह, नागेन्द्र सिंह, कार्यालय मंत्री गोपाल सिंह , मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।