सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 22वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक
पहली बार रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मिली ऐतिहासिक सफलता

वैढ़न,सिंगरौली। सिंगरौली महाराष्ट्र के नागपुर एनआईटी अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग रिंग में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगरौली के स्केटरो ने 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक कब्जा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। विवान कुमार ने 1 स्वर्ण पदक, प्रत्यूष नायक ने 1 स्वर्ण पदक, श्रवण श्रीवास्तव ने 1 रजत पदक एवं 2कांस्य पदक वही शिवांश श्रीवास्तव ने 1 रजत पदक पर कब्जा जमाया उपरोक्त खिलाड़ी सभी विंध्यनगर वीवा क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वही सिंगरौली वर्कर्स क्लब में स्केटिंग के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लकक्षित कुमार सिंह ने 1स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उपरोक्त प्रतियोगिता में टीम कोच गणेश सिंह विशाल एवं टीम मैनेजर श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव रही।
पहली बार राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मिली उपरोक्त ऐतिहासिक सफलता पर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति मौर्या, जिला वुशु संघ के अध्यक्ष अमित राज, मार्शल आर्ट एकेडमी सिंगरौली के अध्यक्ष जम्मू बेग, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, जिला जूडो संघ के अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव, जिला जंप रोप संघ के अध्यक्ष श्रीमती शिखा दुबे, एनटीपीसी वीवा क्लब के महासचिव सौरभ कुमार, भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपरोक्त ऐतिहासिक सफलता पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।