भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली द्वारा लाडली लक्ष्मी व स्व सहायता समूहों का समेलन संपन्न

सिंगरौली
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के आह्वान पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के निर्देशन में महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली द्वारा लाडली लक्ष्मी एवं स्व सहायता समूह का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी सिंगरौली क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामलल्लू वैश्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सिंगरौली की प्रभारी श्रीमती पूनम गुप्ता मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय राजेंद्र मेश्राम,श्रीमती प्रेमवती खैरवार मंडल सिंगरौली के अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग जी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विजया सिंह महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मीणा चौबे जी भाजपा के वरिष्ठ नेत्री आशा यादव जिला मंत्री कलावती यादव मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सिंगरौली मोर्चा के अध्यक्ष नम्रता सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रिचा सिंह ने किया। कार्यक्रम में आभार मंडल के महामंत्री श्रीमती जुनु पात्रों ने किया।
मुख्य अतिथि रामसुमिरन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लाडली बेटियों के लिए योजना बनाकर उनके जीवन को वरदान बनाने का काम किया है। सिंगरौली क्षेत्र के विधायक रामलल्लू वैश्य ने लाडली लक्ष्मी को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश में 44 लाख लाडली लक्ष्मी का पंजीयन हो चुका है। आज बेटियां प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। वही मोर्चा के प्रभारी पूनम गुप्ता ने लाडली बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेटियों को हर क्षेत्र में सशक्त होने की आवश्यकता है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा जायसवाल ने लाडली लक्ष्मी बेटियों और स्व सहायता समूह की बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला को कभी देवी का दर्जा दिया गया तो कभी दासी का दर्जा दिया गया। लेकिन यदि किसी ने बराबरी का सम्मान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का मौका और अवसर प्रदान किया वह सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान ने किया।
इस कार्यक्रम में सिंगरौली मंडल की महामंत्री द्वय किरण सागर खैरवार,आलोक यादव, मंडल की मंत्री पिंकी सिंह, गुंजा सिंह, करुणा विश्वकर्मा, सोशल मीडिया की जिले की प्रभारी श्रीमती शिप्रा दत्ता, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता पांडेय, जिला मंत्री रीना शर्मा, जिला मंत्री इतवारी देवी, जिला कोषाध्यक्ष अनीता सोनी, महिला मोर्चा के कार्यालय प्रभारी श्रीमती आशा बासु, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं लाडली लक्ष्मी बेटियां और स्व सहायता समूह की बहने भारी संख्या में उपस्थित रही।