भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने नवजीवन बिहार में मनाया संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने नवजीवन विहार सेक्टर न.04 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती को धूमधाम से मनाया। जयंती उत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस तथा पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ने की।
अतिथियों ने संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ रंभ किया। संत रविदास जी की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि संत रविदास जी समता एवं समरसता से युक्त तथा ऊंच-नीच, जाति पाति से मुक्त समाज के निर्माण लिए कार्य किया। मीराबाई जैसी अनेक हस्तियां संत रविदास के शिष्य रहे। संत श्रेष्ठ कहा करते थे मनुष्य का कर्म ही उसका धर्म है। मनुष्य अपने जन्म से नहीं अपने कर्म से ऊंचा या नीचा होता है। कई मुस्लिम पीरों ने तथा सिकंदर जैसी हस्तियों ने उनको इस्लाम धर्म कबूलने के लिए बाध्य करना चाहा लेकिन वे अपनी आस्था एवं धर्म के प्रति अडिग थे। सबको उनके कर्म के सामने झुकना पड़ा।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि रविदास जी आध्यात्मिक जगत के सूर्य हैं। उनके पद चिन्हों पर चलकर सच्ची समाज की सेवा की जा सकती है उन्होंने मनुष्यता के लिए कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार संत रविदास जी को आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करने का काम कर रही हैं।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा संत शिरोमणि रविदास जी अपने कर्मों से महान हुए हैं। आज उनको भगवान के समान दर्जा प्राप्त हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी संत रविदास जी को अपना आदर्श मानकर देश एवं प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सभी लोगों से अनुरोध है संत रविदास जी के बारे में पढ़ें, शिक्षा को बढ़ावा दें तथा अपने कर्म पर विश्वास रखें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, जिला महामंत्री किशन कुमार बसोर , मण्डल अध्यक्ष अविनाश वर्मा , जिला मंत्री संजय कुमार वर्मा , मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा , मण्डल मंत्री कृष्णा वर्मा ,सहित मण्डल के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।