मध्य प्रदेश

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्ड 39 मे मनाई संत रविदास जयंती

 

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्ड 39 स्थित प्रेम नगर बस्ती मे संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती उत्सव को धूम धाम से मनाया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला महामंत्री दिलीप शाह, जिला कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील सिंह गहरवार ने की।

अतिथियों ने सर्व प्रथम संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने अपने‌ वक्तव्य मे कहा कि संत रविदास जी समता एवं समरसता से युक्त तथा ऊंच-नीच, जाति पाति से मुक्त समाज के निर्माण लिए कार्य किया। मीराबाई जैसी अनेक हस्तियां संत रविदास के शिष्य रहे। संत श्रेष्ठ कहा करते थे मनुष्य का कर्म ही उसका धर्म है। मनुष्य अपने जन्म से नहीं अपने कर्म से ऊंचा या नीचा होता है। कई मुस्लिम पीरों ने तथा सिकंदर जैसी हस्तियों ने उनको इस्लाम धर्म कबूलने के लिए बाध्य करना चाहा लेकिन वे अपनी आस्था एवं धर्म के प्रति अडिग थे। सबको उनके कर्म के सामने झुकना पड़ा। रविदास जी आध्यात्मिक जगत के सूर्य थे। उनके पद चिन्हों पर चलकर सच्ची समाज की सेवा की जा सकती है उन्होंने मनुष्यता के लिए कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार संत रविदास जी को आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करने का काम कर रही हैं। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रकोष्ठ के सह संयोजक रमेश श्रीवास्तव, मंडल संयोजक अभिमन्यु पाल, अमित यादव, मीना देवी केवट, कौशल्या चौरसिया, राजू पनिका, आशीष श्रीवास्तव, अनीता यादव, अशोक जायसवाल एवं बड़ी संख्या मे वार्ड वासी उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV