शिलान्यास में महापौर का नाम गायब करना भाजपा की ओछी राजनीति का परिचायक: राजेश सोनी

वैढ़न,सिंगरौली। नगर निगम के वार्डों के कार्य मे भी भाजपा का जबरन दखल देना एक ओछी राजनीति का परिचायक है। उक्त बातें आप जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने बयान में कहा। आगे राजेश सोनी ने कहा कि विगत दिनों नगर निगम के वार्ड 38 में डब्ल्यूबीएम सड़क का उदघाटन किया गया जिसका शिलान्यास भाजपा के विधायक और भाजपा के नगर निगम अध्यक्ष द्वारा मनमानी तरीके से किया गया,यहाँ तक कि शिलापट्ट से महापौर रानी अग्रवाल जी का नाम तक गायब कर दिया गया जिससे भजपा की ओछी राजनीति साफ दिख रहा है,नगर निगम के अधिकारी अपना पल्ला झाड़ने में पीछे नही हटते उनको तबादले का डर सता रहा है,जिसके कारण नगर निगम के अधिकारी भी मौन रूप धारण किये रहते हैं,जबकि नगर निगम के अधिकारियों एवं भजपा के सत्ताधारी नेताओं के मालूम होना चाहिए कि नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर होता है,नगर निगम क्षेत्र में कोई भी कार्य होगा उसमें महापौर की सबसे पहली भागीदारी होती है,सत्ताधारी नेता पूर्ण रूप से नाकाम दिख रहे हैं अपने बलबूते पर काम करने की क्षमता खतम हो चुकी है इसलिए नगर निगम के कार्यों में क्रेडिट लेना चाहते है,और शिलापट्ट में अपना लिखवा रहे हैं,ताकि जनता को गुमराह किया जा सके लेकिन सिंगरौली की जनता भाजपा के कारनामों को समझ चुकी है,जिस तरह से सिंगरौली की जनता नगर निगम में भाजपा को धूल चटा चुकी है उसी तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को आईना दिखाएगी और 2023 में भी भाजपा को बुरी तरह से हार का शिरकत करने पड़ेगा।