व्यापार मंडल ने आयोजित की केद्रीय बजट पर परिचर्चा

वैढ़न,सिंगरौली। केंद्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के मुख्य अतिथि में तथा भाजपा उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ के समाजसेवी राजाराम केसरी, आर्थिक प्रकोष्ठ के सीए प्रतीक अग्रवाल , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से विनोद कुमार द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सुमिरन गुप्ता जी के द्वारा बजट पर प्रकाश डालते हुए कई बिंदुओं पर व्यापारियों, बुद्धिजीवियों किसानों महिलाओं एवं युवाओं को नए बजट से होने वाले लाभ के बारे मे बताया। जिलाध्यक्ष जीने कहा कि यह बजट आने वाले 25 वर्षों में देश का भविष्य दख कर पेश किया गया है जिससे देश के विकास के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठने वाला व्यक्ति का भी विकास हो सके । जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि चाहे अधोसंरचना का क्षेत्र हो, चाहे रक्षा क्षेत्र हो, चाहे गरीब कल्याण का क्षेत्र हो हर स्तर पर अभूतपू्र्व है। बजट से संबंधित हर स्तर की जानकारियां जिला अध्यक्ष महोदय के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सीए विकास शुक्ला, एडवोकेट चेतन लोहिया ,भारत विकास परिषद के संरक्षक व्यापारी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, काईट राईज स्कूल के प्रबंधक अमित राज तथा कामता नाथ केसरवानी जी के द्वारा नए एवं पुराने बजट पर प्रकाश डालते हुए आयकर से मिलने वाले के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केसरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री सुरेंद्र नोतवानी के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अभिलाष जैन, सुरेंद्र नोतवानी, सचिव अजय जयसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, सदस्य भरत लाल गुप्ता, लाल जी सोनी ,हरिवंश शाह ,मिथिलेश जायसवाल, संतोष गोयल, विजय नारायण सिंह , रामाधार गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश शाह,सुशील शाह तथा पचासो व्यापारी, बुद्धिजीवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।