वार्ड क्रमांक 15 में विधायक सिंगरौली की अगुवाई में पहुंची विकास यात्रा

वैढ़न,सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य की अगुवाई में निकाली गयी विकास यात्रा आज वार्ड क्रमांक 15 नूतन वार्ड में पहुंची। इस दौरान वार्ड की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जन-जन को अवगत कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेश पांडे अध्यक्ष नगर पालिक निगम सिंगरौली, चंद्र प्रताप विश्वकर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम सिंगरौली, वीरेंद्र मिश्रा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम सिंगरौली, सुंदर शाह जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिंगरौली, कमलेश बैस जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ, कमलेश वर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 21, आशीष बैस पार्षद वार्ड क्रमांक 19, श्रीमती उर्मिला सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 14, संजय सिंह पार्षद वार्ड 22, भोला तिवारी , श्रीमती विजया सिंह , महेंद्र सिंह समाजसेवी, श्रीमती रीता सोनी मंडल उपाध्यक्ष जयंत, अलखराम बैस मंडल उपाध्यक्ष, जितेन्द्र दुबे कोषाध्यक्ष मंडल जयंत, मो. इरफान खान जी, अरविंद बैस मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, पवन सिंह आयुक्त नगर निगम सिंगरौली, राजस्व अधिकारी आरपी बैस , सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, पटवारी नगर निगम के कर्मचारी, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, गया सिंह , मिडिया प्रभारी नीरज दुबे, राम सुभग कुशवाहा , वीरेंद्र बैस, पिन्टू अग्रहरि साथ ही समस्त कार्यकर्ता एवम आमजन, लाभार्थी, महिलाएं भी मौजूद रही।