मध्य प्रदेश

एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अपने पितृ पुरुष की पुण्यतिथि पर भाजपा ने आयोजित किये वृहद कार्यक्रम

 

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने अपने पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर जिले भर मे वृहद कार्यक्रम आयोजित किये। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हुये कार्यक्रमों मे पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। 11 फरवरी श्रद्धेय दीनदयाल जी की पुण्यतिथि है इस दिन को भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर प्रात: 9 बजे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक रामलल्लू वैश्य, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोरवा स्थित दीनदयाल चौक पर स्थित उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सिद्धांतों का मनन किया। जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व मे समर्पण निधि की कार्ययोजना पर एक बैठक आयोजित हुई तथा समर्पण निधि कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। समर्पण दिवस पर समस्त वार्डों, शक्ति केंद्रों एवं मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित हुये तथा श्रद्धेय दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आत्मसात करने तथा उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली गई।

आदरणीय दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले मे हुआ था। उनका बाल्यकाल बड़े ही संघर्षों मे बीता तथा युवा अवस्था मे वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक बने। 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना के बाद वो जनसंघ मे सम्मिलित हुये तथा 1952 मे उन्हें जनसंघ का महामंत्री नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष जी 1967 तक जन संघ के महामंत्री रहे फिर वो जनसंघ के अध्यक्ष नियुक्त किये गये। दीनदयाल जी सर्वदा समाज के अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति के कल्याण के लिये समर्पित रहे। राष्ट्र सेवा मे सतत अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले दीनदयाल जी की 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर संदिग्ध मृत्यु हुई थी। श्रद्धेय दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा उनके इसी समर्पण को अपना ध्येय समझ कर‌ भाजपा उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप मे मनाती है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV