मध्य प्रदेश
फेयरवेल में छात्र-छात्राओं के साथ गुरूजी ने भोजपुरी गाने पर किया नृत्य, वीडियो हो रहा वायरल

वैढ़न,सिंगरौली। सरई क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में १२वीं के छात्रों के फेयरवेल पार्टी में भोजपुरी गाने पर छात्र-छात्राओं के साथ गुरूजी ने जमकर भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाये। जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
आयोजन में भोजपुरी के गाने ए राजा हमके बनारस घुमाई द… पर छात्र-छात्राएं स्कूल में जमकर डांस कर रहे हैं। टीचर भी उनके नृत्य कर रहे हैं। यह वीडियो जिले के सरई एरिया में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनुआ का है। शनिवार को स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह था। इसी कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य सुखराम प्रजापति भी छात्र-छात्राओं के साथ थिरकते नजर आए। वीडियो सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं।