अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए ब्राह्मणों को एकजुट होना जरूरी: राजेन्द्र दुबे
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक गड़ाखाड़ में हुयी संपन्न

वैढ़न,सिंगरौली। ब्राह्मण युगों युगों से सनातन धर्म रक्षक रहा है, अगर आज सनातन धर्म अस्तित्व में है तो इसका समूचा श्रेय ब्राह्मण को ही जाता है परंतु वर्तमान स्थिति में ब्राह्मणों के पतन का कारण ब्राह्मणों में अनेकता उनकी अखंडता एवं उनके निज कर्मों से विमुख होना है। ब्राह्मणों का कमजोर होना मतलब सनातन धर्म का कमजोर होना है तथा उनके अस्तित्व की पुन: प्राप्ति के लिए ब्राह्मणों को एकजुट होना होगा। उन्हें अपने निजी कर्मों की ओर लौटना होगा। उक्त बातें कहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की गड़ाखाड़ में आयोजित बैठक में संभाग संयोजक पंडित राजेन्द्र दुबे ने कहीं।
दिनांक 12 फरवरी 2023 को ग्राम गड़ा खांड में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक पंडित बृजेश दुबे जी के निवास स्थल पर संगठन के जिला प्रमुख पंडित राय बहादुर शर्मा जी की अगुवाई में तथा संभाग संयोजक पंडित राजेंद्र दुबे जी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन तथा शंख ध्वनि एवं गायत्री मंत्र से हुई। बैठक के बीच उपस्थित समस्त विप्र जनों का माल्यार्पण एवं श्रीमद्भागवत गीता पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक के दरमियान ब्राह्मणों के बीच अकर्मण्यता, विसंगतियां, तथा उनकी दिनोंदिन बढ़ती उपेक्षा एवं वर्तमान में विभिन्न राजनीतिक दलों संगठनों के द्वारा उन पर टीका टिप्पणी किए जाने संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक का समापन शांति पाठ एवं भगवान परशुराम के जयकारों के द्वारा किया गया तथा बैठक की अगली तिथि स्थान व समय निर्धारित किया गया।
बैठक के बीच प्रमुख रूप से संभाग संयोजक पंडित राजेंद्र दुबे जी जिला सिंगरौली संगठन के धर्माचार्य संत शिरोमणि घनश्याम दास पांडे जो, जिला सिंगरौली संगठन प्रमुख पंडित राय बहादुर शर्मा जी जिला सिंगरौली कार्यकारी अध्यक्ष पंडित हरिवंश राम दुबे जी, संगठन के जिला प्रचारक पंडित सरोज पांडे जी, जिला सचिव रामायण प्रसाद तिवारी जी, पंडित बृजेश दुबे जी पंडित रघुनाथ द्विवेदी जी पंडित दिनेश पांडे जी पंडित विनोद दुबे जी सहित जिला सिंगरौली के कई पदाधिकारियों सहित स्थानीय तमाम विप्र गणों की उपस्थिति रही।