मध्य प्रदेश
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद दुबे ने प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग पयासी की सहमति एवं जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के अनुमोदन के पश्चात अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी मे भरत गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है तथा सदस्य के रूप मे सामाजिक कार्यकर्ता अमित राज, पंकज शुक्ला, सुग्रीव प्रसाद वर्मा , दिनेश वर्मा एवं संजय दुबे नियुक्त किये गये हैं।
समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना आभार प्रकट किया है तथा प्रकोष्ठ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी मे कार्यरत होकर पार्टी तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।