मध्य प्रदेश

भाजपा सिंगरौली ने फूंका कमलनाथ का पुतला

कमलनाथ ने कहा था मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के सैकड़ों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कमल नाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने से जिले ही नहीं पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं मे कमलनाथ कांग्रेस के प्रति व्यापक रोष व्याप्त है। मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुये एवं कमलनाथ एवं कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की तथा विरोध मे कमलनाथ का पुतला भी दहन किया।

अपने वक्तव्य मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि कमल नाथ का यह वक्तव्य अत्यंत ही घृणित एवं भर्त्सना योग्य है, यह कथन उनकी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। जिस मध्यप्रदेश को हम‌ भाजपाई मंदिर मानते है उसको इन्होंने मदिरा प्रदेश कह कर न सिर्फ अपने प्रदेश बल्कि प्रदेश की करोड़ों जनता का भी अपमान किया है। हमारे मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर मे शराब आहाता एवं‌ बार को प्रतिबंधित करके शराब के चलन को‌ हतोत्साहित करने का काम कर रहे‌ हैं वहीं दूसरी ओर ये कमलनाथ प्रदेश को मदिरा‌ प्रदेश बता कर प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर‌ गिराने का कार्य कर रहे‌ हैं। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के समस्त कार्यकर्ता इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं।

विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला महामंत्री दिलीप शाह, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र चतुर्वेदी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केसरी, अर्जुन गुप्ता, राजू गुप्ता, सुमित चतुर्वेदी, पुनीत शुक्ला, भरत गुप्ता , अजय शाह तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV