मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन द्वारा विश्व महिला दिवस का किया गया आयोजन

 

वैढ़न,सिंगरौली। 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज 27/02/2023 को मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित सिंगरौली के जल जीवन मिशन द्वारा विश्व महिला दिवस का आयोजन मध्य प्रदेश यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं के बीच में मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से यूनियन बैंक के एलडीएम एवं डायरेक्टर की उपस्थिति में जल निगम से श्री विजय त्रिपाठी प्रबंधक जन सहभागिता,प्रमोद कुमार मिश्रा कम्‍युनिटी मैनेजनर एस.क्यू.सी.,श्री विक्रम सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर आई.एस.ए.,श्रीमती अर्चना पांडे असिस्टेंट मैनेजर एस.क्‍यू.सी बैढ़न-2,श्री हरीश पांडे असिस्टेंट मैनेजर एस.क्‍यू.सी गोण्‍ड देवसर, उपस्थित रहे।

 

विश्व महिला दिवस के आयोजन पर सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना उपरांत डायरेक्टर प्रभाकर जी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य को रखते हुए मध्य प्रदेश यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से रखा गया। वही एलडीएम द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को बताया गया कि- विश्व महिला दिवस के अवसर पर सब महिलाएं जागरूक बने और सिखाए गए प्रशिक्षण को जीवन में उतारे और स्वरोजगार के लिए कदम आगे बढ़ाए जिसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा। वही प्रबंधक जन सहभागिता श्री विजय त्रिपाठी द्वारा महिलाओं का सम्मान करते हुए उनकी गरिमा, महत्व का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि- आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं।

शिक्षा का क्षेत्र, स्वस्थ, गरीबी उन्मूलन, निर्माण कार्य एवं सामाजिक दायित्व सभी जगह अपना स्थान बना रही हैं, साथ ही जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को रखते हुए उपस्थित महिलाओं को ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं पानी सखी मैं महिलाओं की सहभागिता, भागीदारी, जिम्मेदारी सभी जगह सामाजिक विकास की गतिविधियों में हाथ बता रही हैं। वही प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा आज के कार्यक्रम की सराहना की गई। मध्य प्रदेश यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण पूर्ण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किए गए साथ ही जल जीवन मिशन की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को श्री विजय त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरसेटी से श्रीमती निशा देवी,सुभाश्री सुशील कुमार प्रजापति सभी का सराहनीय योगदान रहा।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV