मध्य प्रदेश

बढ़े हुए रसोई गैस के दाम को वापस ले भाजपा सरकार, वर्ना करेंगे पुतला दहन:अनिता बैस

 

वैढ़न,सिंगरौली। आम आदमी पार्टी सिंगरौली महिला नेत्री श्रीमती अनिता बैस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा सरकार पर आक्रोश जताया है,अनिता बैस ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार रसोई गैस का दाम दिन प्रतिदिन बढ़ा रही है जिससे महिलाओं को खून की आंसू रोना पड़ रहा है।

एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश की महिलाओं को अपने नये-नये लुभावने वादों में उलझा के रखते हैं और दूसरे तरफ से रसोई गैस जैसे वस्तुओं को मँहगा कर देते हैं। इससे ये साबित होता है कि मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी महिला विरोधी हैं, और मध्यप्रदेश की महिलाएं कंस जैसे अपने भाई शिवराज जी को अच्छे से समझ चुकी हैं। जिसका परिणाम आने वाले आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।  यदि बढ़े हुए रसोई गैस का दाम मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने वापस नही लिया तो हम सभी सिंगरौली की महिलाएं एक साथ मिलकर ऐसे फरेबी कंस जैसे भाई शिवराज सिंह चौहान जी का पुतला दहन करेंगे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV