13 मार्च को भोपाल में कांग्रेस कमेटी करेगी राजभवन का घेराव, विशाल मार्च
परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों, सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की

सिंगरौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री कमलनाथ के निर्देशानुसार 13 मार्च 2023 को भोपाल में राजभवन का घेराव विशाल मार्च का आयोजन किया गया है।
राजभवन घेराव कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में दिनांक 13 मार्च 2023 को दोपहर 12:00 बजे राजधानी भोपाल में जवाहर चौक टी टी नगर पर सभी कांग्रेस जन एकत्रित होकर राजभवन के घेराव के लिए कूच करेंगे ।
भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपीटलिज्म की नीति से गहराये आर्थिक संकट जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में है, देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं प्रदेश में अनुसूचित जाति ,जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान किसानों बेरोजगारों की आवाज को उठाने के लिए राजभवन का घेराव विशाल मार्च करने का निर्णय लिया गया है जिसमें परिवहन प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर पांधे व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एवं जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है की भोपाल चलने के लिए कांग्रेस पार्टी के समस्त जिलों से सभी फ्रंटल के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी गण कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य गण से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया।