मध्य प्रदेश

सरई थाना में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, महिला अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

सिंगरौली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर थाना सरई परिसर में थाना प्रभारी नेहरू सिंह एवं ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क संचालक पुष्पा गिरी एवं ग्राम सरई की महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर निरीक्षक नेहरू सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को आगे लाने का है। सभी को महिला अपराध, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा इत्यादि से बचने की आवश्यकता है। सभी को स्वयं को जागरूक रहना ही है औरों को भी जागरूक करना है एवं आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है।

पुष्पा गिरी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि किसी भी महिला को बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। स्वयं पर आने वाली विपदा एवं समस्या को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के समक्ष रखना है, साथ ही बिना डरे अपनी हर बातों को सम्मुख में लाना है। किसी भी महिला के साथ कोई भी घटना दुर्घटना घटित होती है तो वह त्वरित रूप से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर पर कॉल करके भी सूचना दे सकती हैं। ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क हर समय प्रत्येक पीड़ित महिला की व्यथा को सुनकर उसका निराकरण करने के लिए सजग है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV