मध्य प्रदेश
त्रिमुला इंडस्ट्रीज गोंदवाली में फटा बॉयलर, पांच घायल, एक गंभीर

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र स्थित गोंदवाली में स्थापित फैक्ट्री त्रिमूला इंडस्टरीज में आज शाम करीब 6.30 पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है की बॉयलर फटने के कारण करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें एक कि हालात गंभीर है।
घायलों को तत्काल उपचार हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भेजा गया है। इस मामले में निरीक्षक आर पी सिंह ने बताया कि पुरानी मशीनों की खराब रखरखाव के कारण संभवत: यह हादसा पेश आया होगा। प्रबंधन ने लापरवाही पूर्वक इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी। ग्रामीणों से पता चलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।