मध्य प्रदेश

बूथ विस्तारक अभियान चरण 2 का आगाज आज से, पूरी भाजपा दस दिनों तक रहेगी बूथ पर

 

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी का बूथ विस्तारक अभियान द्वितीय 14 तारीख से 24 तारीख तक संचालित होगा। आगामी दस दिवस के लिये पूरी भारतीय जनता पार्टी बूथ पर रहेगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी ने कार्यकर्ताओं को बूथ की मजबूती के लिये कार्य करने की करने की बात कही थी। गत वर्ष भी भाजपा मध्यप्रदेश ने कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष ने बूथ विस्तारक अभियान चलाया था जिसमे प्रदेश भर के 64 हजार 634 तथा जिले के 985 बूथो के डिजटल बनाने का काम किया था तथा प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीलए तथा पन्ना प्रमुख बनाये गये थे।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि अभियान के दूसरे चरण मे प्रदेश भर के 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता विस्तारक के रूप मे बूथों पर मौजूद रहेंगे जिनमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, समस्त कैबिनेट मंत्री, सभी मंत्री समस्त प्रमुख कार्यकर्ता, प्रमुख नेता तथा मंडल तक के पदाधिकारी बूथ विस्तारक के रूप मे 10 दिनो तक बूथों पररहेंगे। बूथ विस्तारक अभियान 2 मे विस्तारक पार्टी द्वारा तथ 22 बिंदुओं पर कार्य करेंगे। समस्त विस्तारक बूथ‌ समितियों की समीक्षा करेंगे तथा पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियों का गठन करेंगे। प्रत्येक बूथ स्तर हितग्राहियों से सम्पर्क कर उनको पन्ना समितियों मे जोडा़ जायेगा। महिला हितग्राहियों तथा कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर समितियों से जोडा जायेगा।प्रत्येक बूथ का वाट्सप ग्रुप बनाया जायेगा तथा हर पन्ना समिति का डिजिटाइजेशन किया जायेगा।

जिला स्तर पर बूथ विस्तारक अभियान 2 जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के निर्देशन तथा विस्तारक अभियान के प्रभारी सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे चलाया जायेगा। जिले के 985 बूथों तथा 126 शक्ति केंद्रों पर एक हजार से अधिक कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में जायेंगे तथा तय मानकों पर विस्तारक अभियान को मूर्त रूप देंगें।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV