मध्य प्रदेश

निगम अमले ने दुकानो का किराया समय पर जमा नही करने पर 6 दुकानो मे लगाया ताला

 

वैढ़न,सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह के निर्देश के परिपालन में मार्च माह के अंत तक निगम के बकाया करो को जमा कराने हेतु निगम के सभी जोनो में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान उपायुक्त श्री आर.पी बैस के नेतृत्व में बैढ़न प्लाजा के 6 दुकानदारो के द्वारा दुकानो का किराया जमा नही करने पर निगम अमले के द्वारा उनके दुकानो पर तालाबंदी की कार्यवाही की गइ।

उपायुक्त श्री बैस ने बताया कि यह अभियान माह के अंत तक निरंतर चलता रहेगा। एवं निगम के बकायेदारो से वशूली की जायेगी। वही बड़े बकायादारो जिनके द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी अपना संम्पत्तिकर, भू भाटक, जल कर सहित निगम के अन्य बकाया करो का भुगतान नही किया जा रहा है। उनके चल अचल संम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही भी की जा रहा है। राजस्व अधिकारी ने निगम के ऐसे बकायेदार जिनके द्वारा अभी तक अपने करो का भुगतान नही किया गया। उनसे आग्रह किया गया है समय पर अपने करो का भुगतान कर रशीद प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही से बचे।कार्यवाही के दौरान नगर निगम के सम्पत्ति कर अधिकारी अजय सिंह, वरिष्ट लिपिक दिनेश दुबे, राजस्व निरीक्षक एल.के सिंह सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV