संकरी गली में फंसी गाय को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर
स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में चला रेस्क्यू अभियान, गाय सकुशल निकली बाहर

वैढ़न,सिंगरौली। कोतवाली वैढ़न के बगल में एक संकरे जगह में फंसी गाय को कड़ी मशक्कत के बाद नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है।
ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 स्थित कोतवाली के बगल में बाउण्ड्री तथा घरों की दीवार के बीच लगभग दो फीट की गली में गुरूवार की सुबह एक गाय घुस गयी उक्त गली में आगे से निकले के लिए रास्ता नहीं था और पीछे मुड़ने के लिए गाय के लिए जगह नहीं था। गली में गाय बुरी तरह फंसी थी। स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम में इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची निगम की टीम द्वारा गाय को निकालने के लिए काफी मशक्कत की परन्तु गाय बाहर नहीं निकल सकी। थक हारकर जेसीबी बुलाई गयी जिसमें निगम की टीम ने गाय को जेसीबी से फंसाकर बाहर निकाला। गाय पूरी तरह से स्वस्थ्य है। रेस्क्यू दल को स्थानीय रहवासियों ने शुभकामनाएं दीं है।
गाय को निकालने हेतु नगर निगम के स्वच्छता उप परवेक्षक अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें सकुशल गाय बाहर निकल सकी। रेस्क्यू दल में स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी तथा उनकी टीम में आधा दर्जन सफाई मित्र शामिल रहे। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि पशु मालिकों द्वारा पशुओं को खुला छोड़ दिया जाता है कि जिस कारण आये दिन इस तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। यदि पशु मालिक अपने मवेशियों को बाहर न छोड़े तो इस तरह की समस्याएं सामने नहीं आयेंगी।