मध्य प्रदेश

मंडल बरगवां के पचौर शक्ति केंद्र पर बूथ विस्तारक अभियान द्वितीय की बैठक सम्पन्न

 

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल बरगवां के पचौर शक्ति केंद्र पर बूथ विस्तारक अभियान चरण 2 की बैठक सम्पन्न हुई। शक्ति केंद्र पचौर के अंतर्गत आने वाले बूथ क्रमांक 64,65,66,67,68,69,70,72,73 एवं 106,107,108,109 बूथों की समितियों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने इस वृहद बैठक मे हिस्सा लिया। इस संयुक्त बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंडल प्रभारी नरेश शाह जिला मंत्री ध्रुव सिंह, उपस्थित रहे तथा बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता ने की। कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता ने दिया। मंडल अध्यक्ष ने समस्त अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा कार्यक्रम के विषय को रक्खा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान प्रथम के दौरान हमारे सभी बूथों की समितियां गठित की जा चुकी हैं तथा हर समिति की डिजिटलाइजेशन हो चुका है। अब द्वितीय चरण मे हमारे बूथ विस्तारक समस्त समितियों की समीक्षा करेंगे तथा पन्ना समितियों का गठन करेंगे जिसमे एक‌ पन्ना प्रभारी तथा सदस्य होंगें।

प्रत्येक बूथ स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क उनको पन्ना समितियों मे जोड़ा जायेगा। महिला हितग्राहियों को आवश्यक रूप से पन्ना समितियों मे जोड़ा जायेगा। प्रत्येक समिति का डिजिटलाइजेशन किया जायेगा तथा वाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा। आगामी 24 तारीख तक प्रत्येक विस्तारक अपने अपने‌ बूथों पे रहेंगे तथा विस्तारक अभियान मे पार्टी द्वारा निर्धारित 22 बिंदुओं को मूर्त रूप देंगें। कार्यक्रम को मंडल प्रभारी नरेश शाह तथा जिला मंत्री ध्रुव सिंह ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश द्विवेदी ने किया तथा आभार प्रकट करने का कार्य सहकार भारती के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पार्षद मंगल सिंह, रंगलाल विश्वकर्मा, सरपंच श्यामले पनिका, शंकर‌ प्रजापती, भागवत वैश्य, उप सरपंच मुन्ना लाल कोल, अशोक द्विवेदी, राम सुमेर वैश्य, रामधनी शर्मा, लखपति साकेत, दीपक तिवारी, रमाशंकर वैश्य उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV