सिंगरौली मंडल मे सम्पन्न हुआ राष्ट्रपति अभिभाषण परिचर्चा का वृहद कार्यक्रम

वैढ़न,सिंगरौली। भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा संसद के संयुक्त सदन मे दिये गये अभिभाषण पर परिचर्चा कार्यक्रम का वृहद आयोजन सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सिंगरौली (मोरवा) मंडल के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सामुदायिक भवन मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता परिचर्चा कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की सदस्य आशा अरुण यादव जी ने की। आज के इस परिचर्चा कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंडल महामंत्री विनोद सिंह कुरुवंशी रहे।
सर्व प्रथम कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुरुवंशी ने दिया, जिसमे उन्होंने समस्त अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा कार्यक्रम के संदर्भ को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं आशा अरुण यादव जी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने जो अभिभाषण संसद के संयुक्त सदन मे प्रस्तुत किया है वो प्रगति पथ पर बढ़ते हुये भारत का सारगर्भित विश्लेषण है। वर्तमान सरकार ने जिस प्रकार से सर्वांगीण क्षेत्र मे राष्ट्र की प्रगति का पैमाना निर्धारित किया है वो अब तक के लोकतांत्रिक भारत मे पहले कभी नहीं हुआ। समाज का हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। समाज और राष्ट्र की हर क्षेत्र मे अभूतपूर्व प्रगति हुई है। सरकार और लोकतंत्र पर हर भारतीय की आस्था मजबूत हुई है। आज एक विकसित, प्रगतिशील एवं सशक्त भारत हमारे सामने खड़ा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने अपने उद्बोधन कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया स्वयं महिला सशक्तीकरण की प्रतीक हैं तथा देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमारी वर्तमान सरकार ने भी देश की समस्त महिलाओं को हर क्षेत्र मे समान अवसर देकर उनके राष्ट्र निर्माण ये योगदान का मार्ग प्रशस्त किया है तथा उनको समान अधिकार देकर उनके हितों की रक्षा की है। आज भारत की प्रतिभा का लोहा सम्पूर्ण विश्व मान रहा है, आज देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन युव मोर्चा के उपाध्यक्ष अशोक पाठक ने किया तथा आभार प्रकट करने का काम कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुरुवंशी ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजीव सिंह, सुदर्शन सिंह, पार्षद परमेश्वर पटेल, गोलू श्रीवास्तव, सुजीत तिवारी तथा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।