मध्य प्रदेश

राहुल गांधी की लोस सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में सिंगरौली यूथ कांग्रेस विधानसभा ने जलाया नरेंद्र मोदी का पुतला

 

वैढ़न,सिंगरौली। आज युवा कांग्रेस सिंगरौली विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल डब्बू के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने माजन मोड़ पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।  बता दें कि कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने के बाद युवा कांग्रेश आक्रोशित हुआ एवं प्रदेश व्यापी आह्वान पर भाजपा केंद्र की सरकार को तानाशाह करार देते हुए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के प्रदेश व्यापी आह्वान पर नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया।  उक्त अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल डब्बू ने कहा कि भाजपा के द्वारा लगातार लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना भारतीय जनता पार्टी की साजिश है।

उक्त अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देख घबराई भाजपा की मोदी सरकार षड्यंत्र रच कर राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है। कार्यक्रम में उपस्थित यूथ इंटक के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है जो जनता की बात करेगा जनता की आवाज उठाएगा उसे मोदी सरकार के द्वारा सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर आवाज को दबा दिया जाएगा।  यही कार्य भाजपा निरंतर करते आ रही है। उक्त अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पांडे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना देश की आवाज को दबाने के बराबर है संसद में बोलते समय राहुल गांधी जी के माइक को बंद कर देना सदन से उनकी सदस्यता निरस्त कर देना लोकतंत्र की हत्या के बराबर है। ऐसे ही चलता रहा तो हम सड़कों पर चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएंगे। यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा यूथ कांग्रेस 27 तारीख को संसद भवन का घेराव करेगी।

उक्त अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद जुल्फिकार अली एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह कुंदन पांडे सोनू सिंह उमेश शाह अंशुल श्रीवास्तव अमित कुशवाहा रणवीर सिंह हैप्पी सिंह प्रदीप कुशवाहा शाहिद खान संजय सोनी विजेंद्र शर्मा गौरव चौरसिया अतुल शुक्ला गोरखा रेजीमेंट सोनू सिंह राकेश अखिलेश का पवन यादव संदीप यादव नीरज कुशवाहा दीपक यादव विनय सोनी सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV