मध्य प्रदेश

वंदना श्रीवास्तव बनी कांग्रेस महिला विंग की वैढ़न मंडल अध्यक्ष

 

वैढ़न,सिंगरौली। हाल ही में सिंगरौली कांग्रेस पार्टी के महिला बिंग का विस्तार हुआ जिसमें बैढ़न मंडल की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव बनी।
मध्यप्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा अपने पार्टी का विस्तार एवं पार्टी में नवीन पद देकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया जा रहा है जिसके तहत कांग्रेस पार्टी महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल एवं सिंगरौली जिला अध्यक्ष महिला विंग कृष्णा सिंह परिहार के द्वारा सिंगरौली महिला विंग का विस्तार किया गया जिसके तहत बैढ़न मंडल की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव बनी ।

श्रीमती श्रीवास्तव को महिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बैढ़न एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने वाले की ताते लगे जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार ,जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, सेवादल महिला मुख्य संगठक शालिनी श्रीवास्तव,पूर्व युकां अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता पंकज पांडे, विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंह डब्बू, इंटक अध्यक्ष मनोज सिंह पिंटू सहित समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। वंदना श्रीवास्तव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे अपना कर्तब्य समझ कर पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगी।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV