mp news : नामीबिया से आयी मादा चीता सियाया ने चार शावकों को दिया जन्म

श्योपुर। कूनों नेशनल पार्क में जश्र का माहौल है। नामिबिया से आयी मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करके चीता प्रोजेक्ट टीम को बधाई दी। करीब दो महीने पहले तीन मादा और दो नर चीतों को एक बाड़े में छोड़ा गया था।मादा चीता सियाया के प्रेग्नेंट होने की जानकारी 20 दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन को मिली थी। तभी से उसे विशेष निगरानी में रखा गया था।
पिछले साल 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो में छोड़ा था, जिन्हें 50 दिन छोटे बाड़ों में क्वारेंटाइन रखने के बाद बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद 30 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई।
इससे पहले कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों में से 4 साल की मादा चीता साशा की मौत हो गई है। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीतों को लाया गया था। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था। इनमें साशा भी शामिल थी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई थी।